{"_id":"6701dcd0a6015226c10be234","slug":"hacked-the-mobile-and-withdrew-rs-950-lakh-from-the-account-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125436-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोबाइल को हैक कर खाते से निकाले 9.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोबाइल को हैक कर खाते से निकाले 9.50 लाख
विज्ञापन
पानीपत। अंसल निवासी एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उसे खाते से 9.50 लाख रुपये निकाल लिए। यह कर्मचारी की रिटायरमेंट पर मिली राशि थी। रिटायर कर्मचारी ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हैकर के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। रिटायर कर्मचारी ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर राशि बरामदगी की अपील की है।
अंसल के बी ब्लॉक निवासी चंद्र मोहन सेठी ने बताया कि वह एसबीआई से रिटायर कर्मचारी है। उसके पास तीन अक्तूबर को एक कॉल आई। कॉलकर्ता ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया और उसके पास एक लिंक भेजा। उसने कॉल करने वाले युवक पर विश्वास कर लिया और लिंक को ओपन कर लिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। हैकर ने उसके मोबाइल का इस्तेमाल किया और शाम साढ़े पांच बजे तक उसके बैंक खाते से छह बार में 9.50 लाख रुपये निकल गए। उसने इसकी सूचना नोयडा में अपने बेटे विक्की को दी। उसने साइबर अपराध के हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत दी और खाते को बंद कराया। इस घटना के बाद रिटायर कर्मचारी सकते में है।