फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   H pole broken due to vehicle collision, electricity disrupted for 20 hours

Panipat News: वाहन की टक्कर से एचपोल टूटा, 20 घंटे से बिजली बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
H pole broken due to vehicle collision, electricity disrupted for 20 hours
समालखा। पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में अज्ञात वाहन की टक्कर से पोल टूट गया और ट्रांसफार्मर गिर गया। जिसके कारण पुरानी गुड़मंडी की बिजली गुल हो गई । 20 घंटे बाद भी बिजली सुचारू नहीं हो सकी। वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम द्वारा सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में एचपोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एचपोल के टूटने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके चलते पुरानी गुड़मंडी और उसके आसपास लगते सैंकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके हैं और बिजली नहीं होने से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हुए। ठंडे से बचने के लिए रूम हीटर, गर्म पानी के लिए गीजर नहीं चल सके। वहीं पीने के पानी की समस्या भी पैदा हो गई। इस बारे में बिजली निगम के जेई कुलदीप का कहना है कि सप्लाई हो दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। घटना को लेकर सीसीटीवी की जांच की जा रही है उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed