फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gurmat Samagam to be held at Gandhi Ground on 29th

Panipat News: 29 को गांधी ग्राउंड में सजेगा गुरमत समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam to be held at Gandhi Ground on 29th
अंबाला। सेवा सिमरन सोसायटी की बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीसी बाजार में हुई। इसमें आगामी 29वें गुरमत समागम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य समागम 29 मार्च 2026, रविवार को छावनी के गांधी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने बताया कि समागम का शुभारंभ शाम पांच बजे होगा, जो अगले दिन सुबह तीन बजे तक चलेगा। इस आयोजन में सिख पंथ के रागी और ढाडी जत्थे हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन

मुख्य रूप से भाई गुरदेव सिंह (ऑस्ट्रेलिया), भाई जसप्रीत सिंह सोनू वीर (दिल्ली), दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई करनैल सिंह, बीबी दलेर कौर खालसा का ढाडी जत्था, भाई महताब सिंह (जालंधर), भाई बलप्रीत सिंह (लुधियाना) और भाई सतनाम सिंह (पंजोखरा साहिब) कथा-कीर्तन द्वारा संगतों को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। समागम के उपरांत 5 अप्रैल को बीसी बाजार गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10 बजे अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दमदमी टकसाल से विशेष रूप से पांच प्यारे साहिबान पहुंचेंगे। बैठक में कृपन विंदर सिंह, एवी सिंह, गुरप्रीत सिंह, तजिंदर सिंह, दलजीत सिंह, रमनदीप सिंह और अमनप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed