फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GT Road will be widened for Rs 18 crore

Panipat News: जीटी रोड का 18 करोड़ में होगा चौड़ीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
GT Road will be widened for Rs 18 crore
पानीपत। शहर में जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। इस पर करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट में एलिवेटेड हाईवे के नीचे ग्रिल को तीन से चार फीट तक पीछे किया जाएगा। इसके साथ जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट किया जाएगा। इसको जल्द ही मूर्त रूप में लाया जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बुधवार को एनएचएआई और बिजली निगम के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी कार्यालय से लालबत्ती तक पैदल ही निरीक्षण किया। विधायक ने इस दौरान सड़क किनारे नालों के प्वाइंट को ठीक तरह से बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ सर्विस लेन के साथ बिजली के खंभों को शिफ्ट करने काे लेकर बिजली निगम के एक्सईएन आदित्य कुंडू और अन्य अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को तेजी के साथ सिरे चढ़ाया जाना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


यह है प्रोजेक्ट
शहर में जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच नाला बनाया गया है। लालबत्ती और रेलवे रोड तक दोनों तरफ जीटी रोड की चौड़ाई पहले से कम है। ऐसे में शहर के हिस्से में जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग लंबे समय से जीटी रोड चौड़ा करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने इसके लिए एनएचएआई समेत नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया था। एलिवेटेड हाईवे के नीचे ग्रिल को पीछे हटाया जाएगा। लालबत्ती चौक पर ही दोनों तरफ एक-एक लेन अतिरिक्त बन जाएगी। इससे आगे यह दो लाइन और बन जाएगी। इसके मूर्त रूप में बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed