फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GT Road Panipat widened by 5.5 meters Rs 18 crore will be spent

पानीपत के जीटी रोड पर नहीं लगेगा जाम: NHAI का सर्वे पूरा, 5.5 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क, 18 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 01 Jan 2025 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी ने पानीपत में जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ का टेंडर अलॉट किया है। इसमें जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच में बने फुटपाथ के नीचे वाले नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
GT Road Panipat widened by 5.5 meters Rs 18 crore will be spent
पानीपत जीटी रोड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेक्सटाइल नगरी पानीपत को अब जल्द जाम से राहत मिलेगी। इस साल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए एनएचएआई ने पूरी प्लानिंग कर ली है। तहसील कैंप से सेक्टर-11 कट तक जीटी रोड कुल 5.5 मीटर तक चौड़ा होगा। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है। सोमवार से टीमें काम करने फील्ड में उतरेंगी। इसके अलावा समालखा में भी जीटी रोड चौड़ा होना है। इसके लिए एनएचएआई वहां चार दिन का सर्वे कर रही है। इस सर्वे के बाद वहां भी चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन




नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी ने पानीपत में जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 18 करोड़ का टेंडर अलॉट किया है। इसमें जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच में बने फुटपाथ के नीचे वाले नाले को दुकानों के साथ शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, एलिवेटिड पुल के नीचे से ग्रिल को भी हटाकर पीछे किया जाएगा। इससे जीटी रोड की 3.5 मीटर से लेकर 5.5 मीटर की चौड़ाई बढ़ेगी। अभी जीटी रोड नौ मीटर चौड़ा है। 28 जून 2022 को पहली बार जीटी रोड की चौड़ाई शहर में बढ़ाने के लिए 23.38 करोड़ का टेंडर लगाया था, लेकिन बजट मंजूर ही नहीं हुआ तो 14 बार समय बढ़ाने के बाद रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन


रोड की चौड़ाई बढ़ने पर जाम से मिलेगी राहत
अभी सर्विस रोड पर भी वाहन खड़े रहते हैं और नाले के ऊपर भी। इस बार नाला यहां से हटाकर दुकान के साथ बनाया गया तो सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ जाएगी। इस तरह से जाम से थोड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी जमा होने की समस्या भी कम होगी
अभी एलएंडटी का जो नाला है, उसकी 16 वर्षों से पूरी सफाई नहीं हुई है। दूसरी कई जगहों पर काम भी नहीं कर रहा। इस प्रोजेक्ट के तहत नए सिरे से दोनों ओर नाला बनाया जाएगा। इसलिए, जीटी रोड पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी। 


विधायक प्रमोद विज कई साल से कर रहे थे प्रयास
2008 में पानीपत में 403 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसकी नींव रखी थी। इस फ्लाईओवर को जाम से मुक्ति के लिए बनाया गया था लेकिन यह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। इससे जाम की समस्या और अधिक गहरा गई। पिछले तीन साल से जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए विधायक प्रमोद विज प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने भी रखा था। इसके बाद इसका प्रस्ताव एनएचएआई मुख्यालय भेजा गया था। वहां से छह माह पहले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। अब इस पर काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed