फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GRP SP inspected the security arrangements at Bhodwal Majri railway station.

Panipat News: जीआरपी एसपी ने भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
GRP SP inspected the security arrangements at Bhodwal Majri railway station.
समालखा में 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

-अस्थायी चौकी बनाई, डीएसपी को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा में 79वें निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले संत समागम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं 29 अक्तूबर को सामूहिक शादियों का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रेलवे पुलिस ने कमर कस ली है।

रेलवे एसपी प्रवीणा पी शनिवार को भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


स्टेशन पर 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात :

संत समागम के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 120 जीआरपी जवान और 80 एचपीए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस प्रकार कुल 200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा के लिए पहुंच रहे संत महात्मा और सेवादार :

79वें निरंकारी संत समागम में अपनी सेवाएं देने के लिए पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से संत महात्मा और सेवादार ट्रेनों व निजी साधनों से पहुंच रहे हैं। कई सेवादार दस दिन तो कुछ एक सप्ताह पहले ही पहुंचकर सेवा में जुट गए हैं। ये सेवादार भक्ति निवास, भोजनालय और अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ सेवादारों की ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए लगाई गई है। इस मौके पर डीएसपी राजेश चेची, सोनीपत जीआरपी थाना प्रभारी भगवान दास, पानीपत थाना प्रभारी धर्मपाल, समालखा चौकी प्रभारी जसबीर, गन्नौर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार व महाबीर मौजूद रहे।
29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed