{"_id":"6aecb5b21265a602020d457b","slug":"grp-on-alert-during-the-festive-season-patrolling-increased-at-stations-and-on-trains-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167198-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: त्योहारों पर जीआरपी अलर्ट, स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: त्योहारों पर जीआरपी अलर्ट, स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ाई गश्त
विज्ञापन
जीआरपी एसपी ने थाना प्रभारियों, सीआईए यूनिट और चौकी प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
संवेदनशील स्टेशनों और क्षेत्रों में विशेष निगरानी, संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। त्योहारों को देखते हुए जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जांच और निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर तैनात की गई हैं।
जीआरपी एसपी प्रवीण पी ने बुधवार को सभी थाना प्रभारियों, सीआईए यूनिट, चौकी प्रभारियों और खुफिया तंत्र को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिवाली और भैया दूज सहित आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।
एसपी ने संवेदनशील और अति संवेदनशील रेलवे स्टेशनों व क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। स्टेशन, प्लेटफार्म, प्रवेश-निकास द्वारों और यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। ट्रेनों में दिन-रात जांच अभियान चलाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने आमजन से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।