फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grocery shopkeeper's car set on fire

Panipat News: किराना दुकानदार की कार में लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper's car set on fire
पानीपत। अर्जुन नगर में तीन युवकों ने एक किराना दुकानदार की कार में आग लगा दी। आरोपी यहां मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह अर्जुन नगर में ही किराना की दुकान चलाता है। रविवार रात को उसने नौ बजे अपनी कार को दूसरी गली में खड़ा किया था। उसे रात 12 बजे सूचना मिली कि उसकी कार में आग लग गई है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी जल गई थी। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो कैमरों में दो युवक कार में आग लगाते हुए दिखाई दिए। एक युवक कुछ दूरी पर खड़ा था। उन्होंने यह फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed