फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grocery shopkeeper has crossed 3.93 lakh from the cheated account

किराना दुकानदार को ठगा खाते से 3.93 लाख पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Grocery shopkeeper has crossed 3.93 lakh from the cheated account
पानीपत। अब बैंककर्मी बनकर साइबर ठग ने किराना दुकानदार के खाते से 3.93 लाख रुपये निकाल लिए। दुकानदार ने बताया कि उसे बैंक की तरफ से न्यू डेबिट कार्ड मिला था। उसके साथ एक वाउचर भी आया था। वाउचर पर कैशबैक नहीं आने पर उन्होंने गूगल से इंडस बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। फोनकर्ता ने खुद को बैंककर्मी बताया और झांसे में फंसाकर खाते से नकदी निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगाराम कॉलोनी निवासी घनश्याम अग्रवाल ने बातया कि उसका इंडस बैंक में खाता है। उसके पास पहले एक डेबिट कार्ड था, लेकिन पेट्रोल डलवाने के बाद 7500 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने डेबिट कार्ड को ब्लॉक कराकर दूसरा डेबिट कार्ड अप्लाई किया था। गत दिनों उसे बैंक की तरफ से न्यू डेबिट कार्ड मिला था। इसके साथ बैंक ने एक वाउचर भी भेजा था। उसे अप्लाई किया तो कैशबैक नहीं आया। कारण जानने के लिए गूगल से इंडस बैंक का कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल किया। समस्या के समाधान की बात बताते हुए ठग ने एक ऐप इंस्टॉल कराया और फोन हैक कर लिया। इसके बाद खाते से 3.93 लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन

ठगों ने बेटी के खाते से भी निकाले दो हजार
घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि उसकी बेटी हिमानी का भी इसी बैंक में खाता है। इस खाते में भी उसका मोबाइल नंबर लिंक है। मोबाइल नंबर लिंक होने से साइबर ठगों ने बेटी के खाते से भी दो हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है, नंबर को ट्रेसिंग पर लगवाया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एसआई राजपाल, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
बैंककर्मी बनकर दिया झांसा, युवक के खाते से निकाले 1.04 लाख
पानीपत। बैंककर्मी बनकर ठग ने युवक को जाल में फंसाया और फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से सात बार में 1.04 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस से की है।

अशोक विहार कॉलोनी निवासी इमरान ने बताया कि वह सब्जी मंडी में आढ़ती के पास काम करता है। 11 जनवरी को उसके क्रेडिट कार्ड से रुपये कट गए थे। इस संबंध में उसने किसी भी बैंककर्मी को कॉल नहीं की, लेकिन 14 जनवरी को उसके पास कॉल आया। फोनकर्ता ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपोर्टमेंट का कर्मी बताया। ठग ने कहा कि उनके अकाउंट से रुपये कट गए थे, जिस संबंध में बातचीत करनी। ठग ने उसे अपने जाल में फंसाया और देखते ही देखते उसका फोन हैक हो गया। क्रेडिट कार्ड से सात बार में ठग ने कुल एक लाख चार हजार 672 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed