फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Great start of youth festival, Lur dance participated for the first time

Panipat News: युवा महोत्सव का शानदार आगाज, पहली बार शामिल हुआ लूर नृत्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Great start of youth festival, Lur dance participated for the first time
पानीपत। करनाल जोन के युवा महोत्सव का सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज में शानदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में जोन के 83 कॉलेजों के 2200 प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पहले दिन जहां कोरियाेग्राफी में प्रतिभागियों ने प्रकृति को बचाने का संदेश दिया, वहीं लूर नृत्य के अलावा अन्य प्रस्तुतियों में हरियाणवी और पाश्चात्य संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। दर्शक प्रस्तुतियों पर झूमने को मजबूर हो गए। खास बात रही कि लूर नृत्य की महोत्सव में पहली बार प्रस्तुति शामिल की गई।
विज्ञापन

46वें युवा महोत्सव के मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व विशिष्ट अतिथि कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पुनिया रहे। पंचकूला से मोतियाज ग्रुप के चेयरमैन पवन बंसल,उद्योगपति अतुल मित्तल, कश्मीरी सिंगला और नगर निगम के पार्षद विजय जैन रहे। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिगंला, महासचिव सीए कमल किशोर, उप प्रधान यशपाल मित्तल, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को मंच प्रदान करते हैं, जिससे युवाओं की प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने अपने बचपन के पानीपत में बिताए दिनों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पूनिया ने कहा कि युवा महोत्सव में इस वर्ष हरियाणवी नृत्य लूर की मंच पर प्रस्तुति खास रहेगी। पिछले वर्ष रत्नावली महोत्सव में इसकी पहली प्रस्तुति हुई थी। उन्होंने मेहंदी और शैक्षणिक की भी कुछ विधाओं को युवा महोत्सव में शुरू करने की बात कही। प्रो. आस्था गुप्ता, प्राध्यापिका गरिमा, डॉ. सोनिया सोनी व डॉ. रजनी शर्मा ने मंच संचालन किया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि करनाल जोन के युवा महोत्सव के आयोजन की मेजबानी मिलना कॉलेज के लिए खुशी का विषय है। आर्य पीजी कॉलेज गत 17 वर्षों से जोनल युवा महोत्सव में प्रथम स्थान पर रहा है। इंटर जोनल युवा महोत्सव में पिछले छह वर्षों से प्रथम रहा। कॉलेज के विद्यार्थी हरियाणा दिवस, रत्नावली, गीता जयंती सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इस मौके पर डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. रमेश ढांडा, डॉ. संदीप कंधवाल, डॉ. कुशल पाल, मुरारी बंसल, नितेश मित्तल, नवनीत सिंगला, मुकुल बंसल, इश्तिा बंसल, संजना गुप्ता, डॉली मित्तल, उपप्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. रामनिवास, डॉ. आरपी सैनी, डॉ मंजू गुप्ता व डॉ. अनुपम अरोड़ा मौजूद रहे।



कोरियोग्राफी में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, गीता डिग्री कॉलेज शेरा ने द्वितीय व डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल डांस सोलो में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, आईबी कॉलेज पानीपत द्वितीय व डीएवी पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में माता सुंदरी महाविद्यालय निसिंग, आर्य पीजी कॉलेज व केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय करनाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज करनाल व राजकीय महाविद्यालय इसराना प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाए। हरियाणवी लूर नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम व डीएवी पीजी कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed