फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grandson stabbed grandfather, also assaulted aunt, case registered

पोते ने दादा को चाकू घोपा, चाची के साथ भी की मारपीट, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Grandson stabbed grandfather, also assaulted aunt, case registered
गांव कचरौली में आपसी विवाद को लेकर पोते ने पहले अपनी चाची से मारपीट की इसके बाद दादा को चाकू मार दिया। सदर थाना पुलिस ने दादा की शिकायत पर पोते पर केस दर्ज कर लिया है। घायल दादा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव कचरौली निवासी किसान राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा संदीप ऑटो चलाता है। वह मंगलवार सुबह बेटे के साथ ऑटो में गांव कोहंड से श्रमिक लेकर गांव कुराड़ छोड़ने गए थे। वहां से लौटकर वह घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान बेटे संदीप के कमरे से उसकी पत्नी किरण के चिल्लाने की आवाज आई। वहां पहुंचने पर कमरे से उनके बड़े भाई कृष्ण का पोता भोलू उर्फ बलराज निकलता दिखाई दिया। उसने बलराज का हाथ पकड़ लिया तो उसने पैंट से चाकू निकालकर उनके सीने पर मार दिया। चाकू लगने से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पोता बलराज परिवार से रंजिश रखता है। उससे जान का खतरा भी बना है। पुलिस ने पोते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed