फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grand auspicious entry of Jain saints for Chaturmas

Panipat News: चातुर्मास के लिए जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Grand auspicious entry of Jain saints for Chaturmas
चातुर्मास पर साधु-साध्वी भगवंत के प्रवेश पर कार्यक्रम में उप​स्थित लोग। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Self
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। चातुर्मास के शुभारंभ पर बुधवार को जैन समाज में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण रहा। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में साधु-साध्वी भगवंतों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पानीपत जिले में भी विभिन्न स्थानों पर संतों के आगमन पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्राएं निकालीं और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
मतलौडा में संत नरेंद्र मुनि महाराज आदि ठाणा का मंगल प्रवेश हुआ, जबकि गन्नौर में प्रातःकाल सुनील मुनि महाराज आदि ठाणा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं गुरु सुदर्शन संघ के सिरमौर नरेश चंद्र महाराज के मंगल प्रवेश से भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

चातुर्मास के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना, धर्म आराधना और सेवा कार्यों में भाग लिया। विभिन्न जैन एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में करेंगे चातुर्मास : इस वर्ष जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानकवासी जैन परंपरा के संतों और महासाध्वियों के चातुर्मास की घोषणाएं की गई हैं। गांधी मंडी में डॉ. राजेश मुनि महाराज एवं सेवाभावी राजेंद्र मुनि महाराज चातुर्मास करेंगे। उनके साथ साध्वी मंडल से महासाध्वी समता महाराज तथा साध्वी भविका महाराज भी रहेंगी।
अग्रवाल मंडी में मनोज मुनि महाराज, परिषद विजेता विशाल मुनि महाराज, नरेंद्र मुनि महाराज, विकास गुरु महाराज, आनंद मुनि महाराज तथा पवित्र मुनि महाराज का चातुर्मास होगा। एसएस जैन महासभा हरियाणा के प्रदेश महासचिव सुभाष जैन ने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, संयम, साधना और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश देता है।


राजाखेड़ी में मां और दो बेटियां करेंगी वर्षायोग
राजाखेड़ी में इस बार पारिवारिक वैराग्य और दीक्षा की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। यहां ज्ञाननिधि महासाध्वी रमनश्री महाराज, साध्वी रचनाश्री महाराज, साध्वी रंजनश्री महाराज तथा साध्वी समताश्री महाराज का वर्षायोग होगा। इनमें ज्ञाननिधि महासाध्वी रमनश्री महाराज, साध्वी रचनाश्री महाराज और साध्वी रंजनश्री महाराज आपस में मां और बेटियां हैं। तीनों ने एक साथ जैन दीक्षा ग्रहण की थी, जो जैन समाज में त्याग और वैराग्य का प्रेरक उदाहरण माना जाता है। इसके अलावा समालखा में धर्म मुनि महाराज, चिराग मुनि महाराज, चंद्रेश मुनि महाराज तथा केशव मुनि महाराज का भी मंगल प्रवेश हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत कर चातुर्मास की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed