फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Governor honored the students of SD Vidya Mandir

Panipat News: एसडी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Governor honored the students of SD Vidya Mandir
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुड्डा विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ईशप्रीत सिंह, अचिंत कौर और याशिर खान को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन




विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने बताया कि बाल भवन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में इशप्रीत सिंह ने पहला स्थान, राज्य स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में अचिंत कौर ने दूसरा और राज्य स्तरीय ऑन द स्पॉट स्केचिंग प्रतियोगिता में याशिर खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसके लिए उन्हें पंचकूला के इंद्रप्रस्थ ऑडिटोरियम में आयोजित हुए राज्य स्तरीय बाल पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन




इन मेधावी विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन विकास गर्ग, सचिव तुलसी सिंगला, ऑडिटर संजय सिंगला एवं प्रधानाचार्या डॉक्टर अनु गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और आगामी जीवन में भी सफल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में करवाए जाने वाले निरंतर अभ्यास के साथ-साथ बच्चों को वो सभी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं जिनकी बदौलत ये विद्यार्थी हर वर्ष पढाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता अर्जित कर विद्यालय के नाम को चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed