फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government worked for the upliftment of farmers, poor and women: Naib

सरकार ने किसानों, गरीबों व महिलाओं के उत्थान के लिए किया काम : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Government worked for the upliftment of farmers, poor and women: Naib
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सदैव किसानों, गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। उनके लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार की नीति के तहत नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए भी रास्ता निकाला जाएगा। ये विचार उन्होंने बुधवार को पानीपत के सेक्टर-24 में पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। वे यहां आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल के आवास पर एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

राजेश गोयल और उनके परिजनों ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह रोहतक से एनएफएल स्थित हेलीपेड पर पहुंचे। यहां पर पंचायत और सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, गजेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना, उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, एडीसी डॉ. पंकज यादव व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed