फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government should launch Operation Gaddar against those who betray the country: MS Bitta

देश से गद्दारी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन गद्दार चलाए सरकार : एमएस बिट्टा

Sun, 23 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 23 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Government should launch Operation Gaddar against those who betray the country: MS Bitta
अ​खिल भारतीय आंतक विरोधी मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते संगठन के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
समालखा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह बिट्टा ने कहा कि मोदी सरकार को ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर देश से गद्दारी करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन गद्दार चलाना चाहिए। इससे देश से गद्दार खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए समालखा नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि सचिन मित्तल की दुकान पर कही। यहां उनका अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र डिकाडला , सचिन मित्तल , मोनू छाबड़ा और सुनील आदि ने उनका स्वागत किया। मनजिंदर सिंह बिट्टा ने कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है। हर वर्ग के लोग इसमें शामिल होते हैं। शिक्षित लोगों की जमात भी इसमें शामिल हो गई है। दिल्ली बम धमाके ने यह साबित कर दिया है। लाल किले के पास ब्लास्ट एक आतंकी हमला था, इसमें डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। देश में गद्दारों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आतंकी वारदात में काफी कमी आई है। अब विश्व का कोई देश भारत को आंख नहीं दिखा सकता। पाकिस्तान की तो हिम्मत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश में देश की निंदा कोई गद्दार ही कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed