फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government school will be built in 1900 yards on Babail Road with 6.81 crores

Panipat News: बबैल रोड पर 1900 गज में 6.81 करोड़ से बनेगा सरकारी स्कूल, 100 करोड़ के कामों की मंजूरी मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Government school will be built in 1900 yards on Babail Road with 6.81 crores
एंकर
विज्ञापन

ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने ली अधिकारियों की बैठक
- कुटानी रोड और काबड़ी रोड पर तलाशी जा रही जगह, यहां भी बनाएंगे स्कूल
- ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने ली अधिकारियों की बैठक
- विकास कार्याें के टेंडरों पर की विस्तृत चर्चा

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ग्रामीण विधानसभा के विकास कार्याें को लेकर शुक्रवार को विधायक महिपाल ढांडा ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित नगर निगम आयुक्त राहुल नरवाल के कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बकाया विकास कार्याें समेत पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई पर चर्चा की गई। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने 100 करोड़ से अधिक के कार्यों की मंजूरी मांगी है। उनका दावा है कि इससे पानीपत ग्रामीण की तस्वीर बदलेगी। यहां स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास कार्य होंगे।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बबैल रोड पर 19 सौ गज जगह तलाश की है। इस पर आधुनिक सरकारी स्कूल बनाने के लिए 6.81 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। इसकी ड्राइंग और डिजाइन तैयार कर लिया है। एस्टीमेट की स्वीकृति के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा कुटानी रोड पर स्कूल बनाने का प्रस्ताव निगम सदन में पास हो चुका है। इसे अनुमति के लिए भेजा गया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद यहां भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत आधुनिक स्कूल बनाया जाएगा। तीसरा काबड़ी रोड पर भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सरकारी स्कूल बनाया जाएगा। यहां सरकारी जमीन नहीं है। इसलिए निगम ने सरकार से ई-भूमि के माध्यम से जमीन खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। इसे मंजूरी मिलने के बाद यहां भी सरकारी स्कूल बनाया जाएगा। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली परेशानियों और उनके समाधान पर तुंरत प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बॉक्स
पानी निकासी के दिए निर्देश
विधायक ने कहा कि जलभराव नहीं होना चाहिए। अधिकारी निकासी के पुख्ता प्रबंध करें। पानी जमा होता है तो पंप लगाकर निकासी करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एक्सईएन प्रदीप कल्याण, राहुल पुनिया और राजेश काैशिक, जेई अजय छाैक्कर, डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, पार्षद संजीव दहिया, शिवकुमार शर्मा, अनिल बजाज और अतर सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed