फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   government, report, disclose, hodda,

सरकार की कमी सामने आई तो कमेटी की रिपोर्ट उजागर नहीं की : हुड्डा

Fri, 17 Feb 2017 12:11 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
government, report, disclose, hodda,
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा और इनेलो पर निशाना साधा। साथ ही प्रदेश सरकार पर जाटों के साथ समझौता कर मुकरने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की कमी सामने आने पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को उजागर नहीं किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने इनेलो के एसवाईएल की खुदाई के दावे को पहाड़ पर कुआं खोदने वाला बताया।  पूर्व मुख्यमंत्री वीरवार को पानीपत की अग्रसेन कॉलोनी में पहुंचे। उन्होंने यहां पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे और पानीपत शहरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले धर्मपाल गुप्ता को कांग्रेस में शामिल कराया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि पिछले चुनाव में लोगों ने भाजपा के जुमलों को सुनकर वोट दे दिए, लेकिन अब जनता को असलियत का पता चल गई है। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मौके तलाश रही है। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन सरकार की अनदेखी के चलते तेज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को जाट नेताओं से तुरंत बातचीत कर पिछले समझौतों को लागू कर समाधान करना चाहिए। सरकार पिछले आंदोलन को भड़काने में दूसरी पार्टियों का नाम ले रही है, लेकिन सरकार द्वारा गठित प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट में ही सब कुछ सामने आ गया। सरकार ने अपनी किरकिरी को छुपाने के लिए रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया।

उन्होंने कहा कि एसवाईएल का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया है। अब केंद्र सरकार को इसको बनाना है। इनेलो एसवाईएल खोदकर लाने के नाम पर पहाड़ पर कुआं खोदने वाली बात कर रही है। इनेलो ने ही जल समझौते में अड़ंगा डाला था। उन्होंने कहा कि इनेलो की नीयत साफ है तो उन्होंने अभय सिंह चौटाला को पत्र लिखा है।  वे इस आंदोलन में उनके साथ आएं। 

केस दर्ज होने पर साधी चुप्पी
पूर्व सीएम ने दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज करने के सवाल पर चुप्पी साध ली। उनकी जगह पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुकदमे में कोई सच्चाई नहीं है। पुलिस जांच करेगी तो सारा मामला साफ हो जाएगा।


पूर्व सीएम के साथ कांग्रेस के अन्य विधायक भी हैं। वे भी उनके निर्दोष होने के सबूत पेश करेंगे। कांग्रेस में शामिल धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि वे अब कांग्रेस के होकर रहेंगे और पार्टी की नीतियों पर काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed