{"_id":"61f83db78b088d11f25ba1b1","slug":"government-paying-premium-send-5-50-crores-to-accounts-panipat-news-knl975968141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियम भर रही सरकार, खातों में भेजे 5.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीमियम भर रही सरकार, खातों में भेजे 5.50 करोड़
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत कमजोर वर्ग, किसान, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे दुकानदारों की बीमा और पेंशन योजना का प्रीमियम राज्य सरकार भर रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि राज्य के तीन लाख 14 हजार लाभार्थियों के खाते में 5.50 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि भेज दी गई।
उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के 143 और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के 41 लाभार्थियों को प्रतिपूर्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि योजना के दायरे में आने वाला प्रत्येक परिवार छह हजार रुपये प्रति वर्ष के लाभ के लिए पात्र होगा। इस रकम का इस्तेमाल पेंशन और बीमा के प्रीमियम के भुतगान के लिए होगा। लाभार्थियों को पंजीकरण कराकर पहला प्रीमियम खुद भरना होगा। इसके बाद का प्रीमियम हर वर्ष राज्य सरकार भरेगी। इतना ही नहीं पहली प्रीमियम राशि भी सरकार लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर देगी। सरकार पूर्ण प्रीमियम वहन करेगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त शेष राशि को किसान अपनी फसल बीमा योजना के प्रीमियम में भी उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम राजेश सोनी, एएलसी पवन कुमार, एलडीएम कमल गिरिधर, डीआईओ मुकेश चावला, एडीआईओ संजय कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।