फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government Model Sanskriti School receives a gift of 13 crores

Panipat News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल को मिली 13 करोड़ की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Government Model Sanskriti School receives a gift of 13 crores
कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते अध्यापकगण। संवाद
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड के नए भवन की सौगात दी है। उन्होंने वरिष्ठ स्वयं सेवक महेंद्र कंसल के साथ इसकी शुरूआत की। इसके अलावा विद्यालय का बाकी निर्माण कार्य भी जल्द ही पूर्ण कराकर लोकार्पण करने का आश्वासन दिया। विधायक ने इसके साथ स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। स्थानीय निगम पार्षद अनिल मदान ने विद्यालय के नए भवन के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार शिक्षा और स्कूल के स्तर को लगातार ऊपर उठा रही है। स्कूलों में बेहतर सुविधा देने के साथ योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके साथ स्कूलों में पढ़ाई के साथ कोचिंग की भी बेहतर व्यवस्था की जाती है। इसके फलस्वरूप सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर परिणाम ला रहे हैं। प्रदेश का युवा आज बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी पा रहा है। ऐसे में युवाओं में पढ़ाई कर आगे बढ़ने की होड़ लगी है। विद्यालय का नवीन भवन शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका में अहम होगा। बच्चों को सुविधायुक्त स्थान मिलेगा। मेयर कोमल सैनी और पूर्व मेयर अवनीत कौर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, जिला सचिव महिला मोर्चा भावना जैन, मंडलाध्यक्ष हिमांशु कटारिया, चेतन तनेजा, पार्षद अशोक कटारिया, अमित नारंग, नवल जिंदल, रॉकी गहलोत, जयदीप अरोड़ा, कमल अरोड़ा, हेमा रमन व प्राण रत्नाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed