फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government is providing 24 hours electricity in 55 villages - Panwar

155 गांवों में सरकार दे रही 24 घंटे बिजली- पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government is providing 24 hours electricity in 55 villages - Panwar
फोटो - 13
विज्ञापन

155 गांवों में सरकार दे रही 24 घंटे बिजली : पंवार
विधायक ने कहा- सीएम को जाता है विकास कार्यों का श्रेय
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जिले को बड़ी सौगात दी है। जिले में कुल 175 गांवों में से 155 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। 16 गांवों में भी जल्द 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बिजली निगम को लोगों को जागरूक करने और ऊर्जा की बचत के लिए सेमिनार आयोजित करने का निर्देश दिया। दो महीने में 300 यूनिट तक बिजली की दरें 2.45 रुपये है और इस सीमा से बाहर जाने पर यही दरें चार रुपये 65 पैसे हो जाती हैं। इसलिए लोग बिजली ज्यादा से ज्यादा बचाएं।

शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जिले में अधिकारियों के सहयोग से विभिन्न परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। जिले में बिजली घरों से लेकर विभिन्न सड़कें, रेलवे ओवरब्रिज, फायर बिग्रेड बिल्डिंग, सभागार और इंडोर स्टेडियम आदि योजनाएं तैयार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सबका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहरलाल को जाता है। उपायुक्त सुशील सारवान ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क के रूप में काम करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र कुमार ढुल, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह, सीटीएम राजेश कुमार, एस.सी. धर्मवीर सिंह सहित विभिन्न कार्यकारी अभियंता और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed