फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Government ambulance running without medical kit

Panipat News: बिना मेडिकल किट दौड़ रही सरकारी एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Government ambulance running without medical kit
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां उजागर हुई हैं। एंबुलेंस कंट्रोल रूम पानीपत में नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा से स्वीकृत स्टॉफ से एक फ्लीट मैनेजर, 15 ईएमटी और 33 चालक कम मिले। दो एंबुलेंस में जीपीएस बंद मिला और एक में माॅनिटर तक चालू नहीं था। एक एंबुलेंस में मेडिकल किट तक नहीं मिली। जिसके स्टीकर तक बाहर से फटे हुए थे। सभी एंबुलेंस की बायोमेट्रिक तक चालू नहीं मिली। यहां तक की किलकारी एंबुलेंस पर कुशल महिला कर्मचारी तक तैनात नहीं मिली।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राज सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निरीक्षण की सूचना सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा को दी गई थी। डिप्टी सीएमओ शशि गर्ग के साथ औचक निरीक्षण किया गया। एंबुलेंस कंट्रोल रूम में 24 कर्मचारी और चार ऑपरेटर कार्यरत मिले। मौजूदा ड्यूटी रोस्टर के अनुसार आठ में से छह कर्मचारी उपस्थित मिले। मौजूदा स्थिति में आठ एंबुलेंस कार्यरत मिली जिनमें से दो किलकारी एंबुलेंस थी। कंट्रोल रूम में आने के बाद इनका खर्च अब तक 9.14 लाख रुपये हुआ मिला। एंबुलेंस गाड़ियों का मीटर रीडिंग अनुसार सही मिला। लॉग बुक भी सही से भरी गई मिली।
विज्ञापन


बॉक्स
33 कर्मचारी और एक अधिकारी की कमी
सीएम फ्लाइंग ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एंबुलेंस में 24 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में ड्यूटी है। कंट्रोल रूम में स्वीकृत पद एक फ्लीट मैनेजर, चार कंट्रोल रूम ऑपरेटर, 38 ईएमटी और 70 चालक होने चाहिए थे। कंट्रोल रूम के चार ऑपरेटर हैं लेकिन ईएमटी 23 हैं और चालक 37 नियुक्त किए गए हैं। इस हिसाब से फ्लीट मैनेजर सहित 15 ईएमटी और 33 चालक कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed