फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth three lakhs stolen by breaking the locks of the factory under construction

निर्माणाधीन फैक्टरी के ताले तोड़कर तीन लाख का माल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Goods worth three lakhs stolen by breaking the locks of the factory under construction
फैक्टरी के ताले तोड़कर तीन लाख का माल चोरी
विज्ञापन

पानीपत। चौटाला रोड स्थित गांव जालपाड़ के पास एक निर्माणाधीन फैक्टरी के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फैक्टरी मालिक ने अज्ञात के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
अंसल सुशांत सिटी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह चौटाला रोड स्थित गांव जालपाड के पास फैक्टरी बना रहा है, जिसमें इन दिनों काम चल रहा है। वह फैक्टरी में ताला लगाकर घर चला गया था। वह अगले दिन सुबह फैक्टरी पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो वीरवार देर रात करीब तीन बजे चोर गेट का ताला तोड़कर घुसे थे। उन्होंने अंदर रखा सामान चोरी किया और भाग निकले।
विज्ञापन

सामान में करीब 70 लोहे की शटरिंग प्लेट, दो बंडल पानी के पाइप, 200 किलो सरिया,दो मोबाइल, गाड़ी लॉकर आदि शामिल है। उन्होंने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed