फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth Rs 3 lakh stolen from BSNL tower in Balana village

Panipat News: बलाना गांव के बीएसएनएल के टॉवर से तीन लाख रुपये का सामान चोरी

Thu, 01 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 3 lakh stolen from BSNL tower in Balana village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। बलाना गांव में बीएसएनएल के टॉवर से शनिवार देर रात करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में एटीसी टेलीकॉम कंपनी के टेक्नीशियन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बलाना गांव में बीएसएनएल कंपनी के टॉवर पर बतौर ऑपरेटर कार्यरत है। रविवार की सुबह जब वह टॉवर पर पहुंचा तो उसे टॉवर बंद मिला। टॉवर से पॉवर केबल आरआरक्यू, 180 मीटर पॉवर केबल, 18 जंफर 54 मीटर, 12 जंफर 36 मीटर व छह सिफरी फाइबर गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। बिजेंद्र सिंह ने गायब हुए सामान की आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने ऑपरेटर बिजेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed