फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teachers will go beyond textbooks in the classroom; sports and activities will strengthen the children's foundation.

Panipat News: कक्षा में किताबों से आगे बढ़ेंगे शिक्षक, खेल-गतिविधियों से बच्चों की नींव होगी मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers will go beyond textbooks in the classroom; sports and activities will strengthen the children's foundation.
एफएलएन के प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को संबो​धित करते मुख्य अति​थि एडीसी अंकित चौकसे।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बच्चों की पढ़ाई की मजबूत नींव के लिए अब शिक्षकों को भी कक्षा में पारंपरिक तरीके से आगे बढ़कर गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर देना होगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में चल रहे छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को इसी दिशा में प्रशिक्षित किया गया। सोमवार को शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
शिक्षक बोधराज ने बताया कि प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, बहुकक्षा शिक्षण, खुले छोर वाले प्रश्न, रचनात्मक लेखन, फाउंडेशनल फॉनिक्स, चार ब्लॉक मॉडल, संपर्क टीवी और प्रिंट रिच वातावरण जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। जिला निपुण संयोजक अनिल मलिक ने इसे शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बताया।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित कुमार चौकसे ने कहा कि बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रभावी ढंग से सिखाने के लिए शिक्षकों का नई गतिविधियों और तकनीकों से अपडेट रहना जरूरी है। प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों को शिक्षक अपने स्कूलों में लागू करें, ताकि इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षण पद्धतियों में बदलाव जरूरी है। शिक्षक नई गतिविधियों को अपनाने के साथ उन्हें कक्षा की जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजलि सिंगला ने बताया कि बालवाटिका-3 के लिए 26 सप्ताह की वार्षिक योजना के तहत तैयारी, स्वागत-परिचय, नए कौशल, खेल सप्ताह और पुनरावृत्ति सहित दैनिक व साप्ताहिक योजना बनाने का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर बीआरपी प्रवीन सैनी, आरती, विमल कुमारी, मोनिका खासा, कीर्ति सैनी, भावना, रजनी, सानुमती, बिक्रम भोले, संदीप कुमार, रमेश चंद, मुकेश कुमार, विजेंद्र सिंह और जिला संपर्क फाउंडेशन समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।

--
एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाईं नई शिक्षण तकनीकें
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में चल रहा छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, फॉनिक्स, गणित और भाषा शिक्षण की नई तकनीकें सिखाई गईं। बालवाटिका-3 के लिए 26 सप्ताह की वार्षिक योजना तैयार करने का अभ्यास कराया गया। समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों को कक्षा में लागू करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला निपुण संयोजक अनिल मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजलि सिंगला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

एफएलएन के प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को संबोधित करते मुख्य अतिथि एडीसी अंकित चौकसे।

एफएलएन के प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को संबोधित करते मुख्य अतिथि एडीसी अंकित चौकसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed