फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth lakhs were stolen by breaking the shutter of the shop

Panipat News: दुकान का शटर तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs were stolen by breaking the shutter of the shop
इसराना । चोरों ने नौल्था गांव में ब्राह्मण माजरा रोड स्थित करियाना स्टोर का शटर उखाड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने घटना की सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की। जिसमें चोरों की हरकतें कैद मिली । पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दुकानदार राजकुमार जागलान निवासी नौल्था ने बताया कि उसकी नौल्था में ब्राह्मण माजरा रोड़ के साथ जागलान करियाना स्टोर नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर से सामान चोरी मिला। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोर दुकान का सामान कट्टे में डाल कर ले जाते देखे गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात के हर पहलू की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। चोर मोबाइल की बैटरी जलाकर दुकान के गल्ले में रखी सारी नकदी के अलावा अन्य सामान कट्टे में भर कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed