फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods removed from about 150 shops on Sanauli Road

Panipat News: सनौली रोड पर करीब 150 दुकानों का सामान हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Goods removed from about 150 shops on Sanauli Road
पानीपत। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने सोमवार को फिर से अभियान चलाया। इस दौरान निगम टीम सनौली रोड पर पहुंची और यहां से करीब 150 दुकानों का अतिक्रमण हटवाया। करीब 50 दुकानों का सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया गया। इस सामान से नगर निगम ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियां भरी। निगम की ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने के लिए निगम टीम संजय चौक से लेकर बबैल नाके तक दोनों से सड़क पर अभियान चलाते हुए सड़कों पर रखा दुकानों का सामान जब्त कर लिया। निगम अमले ने अपने साथ जेसीबी मशीन भी साथ ली थी। मशीन से कई छप्परों और दुकानों के बाहर बने शेडों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

निगम की ये कार्रवाई निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव की अगुवाई में हुई। कई दिन पहले भी निगम टीम सनौली रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। तब वहां दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध कर एक कर्मचारी के साथ हाथापाई तक कर दी थी। इसलिए निगम टीम ने कार्रवाई के लिए निगम एमई वीरेंद्र मलिक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। किसी भी प्रकार के विवाद से मौके पर निपटने के लिए भारी पुलिस बल को भी साथ लिया गया। हालांकि अबकी बार किसी भी दुकानदार ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले निगम टीम पिछले पूरा सप्ताह तक मॉडल टाउन के राम लाल चौक से लेकर रिंग रोड, ईजी डे से लेकर आठ मरला चौक, संजय चौक से आठ मरला पुलिया पर भी अभियान चला चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बॉक्स
कई जगह से हटवाए फ्लैक्स बोर्ड
दूसरी ओर निगम टीम ने कई जगहों से अवैध फ्लैक्स बोर्ड, होडिंग्स भी हटवाने का काम किया है। एक्सईएन गोपाल कलावत का कहना है कि सोमवार को मैनपावर की कमी से ये अभियान पूरी तरह से चल नहीं पाया। इसे लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की प्लानिंग बनाई जा रही है।


वर्जन:
शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सोमवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों ओर की सड़क से अतिक्रमण हटाने का काम किया गया है। निगम का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed