फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods burnt in a fire at a printing press

Panipat News: प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग से जला सामान

Tue, 23 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt in a fire at a printing press
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेश नगर स्थित गोगा माडी के निकट रविवार रात एक प्रिंटिंग प्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुएं का गुबार निकला तो स्थानीय लोगों को पता चला।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक एक टन प्रिंटिंग कागज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि गली पतली होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाई। यहीं कारण रहा कि ज्यादा नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित मालिक पूजा धीमान की तरफ से प्रिंटिंग प्रेस में आग लगाने के आरोप लगाते हुए महेश नगर थाने में भी तहरीर दी गई है।
आरोप लगाया कि इलाकावासी उनकी प्रिंटिंग प्रेस का विरोध कर रहे थे। विरोध जता रहे थे कि प्रिंटिंग प्रेस को मोहल्ले से बाहर किया जाए। इसको लेकर महेश नगर थाने में भी एक सप्ताह पहले मामला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में दो माह के भीतर प्रिंटिंग प्रेस मोहल्ले से बाहर करने का समझौता हो गया था।
रविवार को वह काम से बाहर गए थे कि पीछे से आग लगा दी। चोरी हुए सामान की कीमत 80 हजार व तीन फेस का बिजली का मीटर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed