फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods burnt due to fire in mobile shop

Panipat News: मोबाइल की दुकान में आग लगने से जला सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt due to fire in mobile shop
मोबाइल की दुकान से उठती आग की लपटें। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड पर मोबाइल की एक दुकान में रविवार देर रात को आग लग गई। दुकान से आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी सनौली रोड पर मोबाइल वाला के नाम से दुकान है। रविवार रात को करीब एक बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी है। इसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचे। दुकान से आग की लपटें उठ रही थी। इसके बाद तुरंत बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे चले अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग से दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। व्यापारी देवेंद्र का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग से उनका 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि रात को आग लगने की सूचना पर टीम भेज दी थी। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed