फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods and cash worth Rs 20 thousand stolen from railway quarter

Panipat News: रेलवे क्वार्टर से 20 हजार का सामान और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash worth Rs 20 thousand stolen from railway quarter
पानीपत। चोरों ने वीरवार देर रात रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर में चोरी कर ली। परिवार अपने गांव गया था कि वीरवार रात को ही चोर क्वार्टर में घुसे और करीब 20 हजार का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। क्वार्टर के अलॉटी को इसका पता शुक्रवार सुबह क्वार्टर पर लौटने के बाद चला। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस को सतबीर निवासी-वार्ड सं-14, आदर्श नगर कॉलोनी सफीदों, जींद हाल निवासी रेलवे कॉलोनी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय सहायक के पद पर कार्यरत है। उसके सरकारी क्वार्टर रेलवे अलाॅट है। इसमें वह अपने बच्चों सहित रहता है। वीरवार रात करीब आठ बजे वह बच्चों के लेकर अपने गांव सफीदों गया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वापस आया तो देखा कि उनकी अलमारी का सामान बिखरा पडा है। सामान चैक किया तो उसकी एक एलईडी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, अलमारी में रखे आठ हजार रुपये कोई चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed