फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gold medalist Neeraj Chopra credits people love for his win in Tokyo Olympics 2020

तबीयत बिगड़ने से पहले नीरज चोपड़ा बोले- आप लोगों की दुआओं ने मुझे जिताया, अपना ध्यान रखना, गर्मी बहुत है

Tue, 17 Aug 2021 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 07:58 PM IST
सार

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा जब अपने गांव खंडरा पहुंचे तो वहां बच्चे, जवान प्यार और बुजुर्ग आशीर्वाद देने पहुंचे। नीरज को गांव की ओर से पगड़ी भी पहनाई गई और संस्कृति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नीरज इसी स्कूल के छात्र रहे हैं।

विज्ञापन
Gold medalist Neeraj Chopra credits people love for his win in Tokyo Olympics 2020
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इतने सारे लोगों की दुआएं मेरे साथ थीं, इन्हीं दुआओं ने मुझे जिताया है। यह कहना है टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का । अपने 1:25 मिनट के संबोधन में नीरज ने अपनी ऐतिहासिक जीता का श्रेय गांव खंडरा, पानीपत समेत देश के लोगों और उनके प्यार को दिया। उनकी यह विनम्रता मौजूद लोगों को छू गई। यह मौका था ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद मंगलवार को पहली बार और बीते एक साल में तीसरी बार अपने गांव खंडरा आने का। जहां नीरज मौजूद लोगों का बारंबार अभिवादन करते नहीं थके। 

विज्ञापन


नीरज ने गांव खंडरा में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर कहा कि खिलाड़ी मेहनत करता है, खेलता है। ओलंपिक में दुनिया भर से बहुत से खिलाड़ी आए थे। सभी खिलाड़ियों ने मेहनत की थी। उनसे भी अच्छे कई खिलाड़ी थे लेकिन मेरे साथ आप लोगों की दुआएं थीं। इतने सारे लोगों की दुआएं थीं। इन्हीं दुआओं ने ही ओलंपिक में उन्हें जिताया है। साथ ही नीरज ने कहा कि आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने पहले भी कहा है और अभी भी यही कह रहे हैं कि यह पदक सिर्फ उनका नहीं है। इसमें आप सभी की दुआएं हैं और आप सभी का प्यार है, इसीलिए यह पदक पूरे देश का है। 
विज्ञापन


मेरा भाषण तो इतना बढ़िया नहीं है पर मैं कोशिश करूंगा
गांव पहुंचे सैकड़ों लोगों को संबोधित करने की जब बारी आई तो नीरज ने कहा कि नमस्कार जी! सभी को नमस्ते! मेरा भाषण तो इतना बढ़िया नहीं है, पर मैं कोशिश करूंगा। आप लोगों के सामने बोलने की थोड़ी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे बड़े-बड़े खिलाड़ी और बड़े-बड़े लोगों का धन्यवाद। इसके बाद लोगों से बोले कि आप इतनी गर्मी में खड़े हैं, मुझे देख रहे हैं, मेरे लिए यहां पर आए हैं, यहां पर आने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी बहुत है, पानी पीते रहें, मेरी तरह बीमार मत हो जाना
साथ ही नीरज चोपड़ा ने लोगों से इजाजत लेते हुए कहा कि बस यही बोलना चाहूंगा कि थोड़ी तबीयत खराब है, शायद सभी से तो नहीं मिल पाऊंगा लेकिन सभी अच्छे से खाना खाकर जाएं। सभी अपना ध्यान रखें, क्योंकि गर्मी बहुत ज्यादा है। पानी पीते रहें और मेरी तरह बीमार मत हो जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed