{"_id":"6ae5df1ebc28c235570a1957","slug":"gold-medalist-khushi-selected-for-the-north-zone-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-166899-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वर्ण पदक विजेता खुशी का नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वर्ण पदक विजेता खुशी का नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
- वेटलिफ्टिंग में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित जीते पांच पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 27 से 30 अक्तूबर तक आयोजित इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण सहित पांच पदक अपने नाम किए। इनमें स्वर्ण पदक विजेता खुशी का चयन आगामी नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की खुशी ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की जागृति ने 105 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।
वहीं, पुरुष वर्ग में बीसीए द्वितीय वर्ष के हिमांशु ने 220 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, बीकॉम द्वितीय वर्ष के मोनू ने 150 किलोग्राम और बीए द्वितीय वर्ष के गौरव ने 170 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर कॉलेज महासचिव सीए कमल किशोर और उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य ने सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्न और उनकी टीम को दिया।
12