फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gohana Road four lane work started from canal to Dahar roundabout

Panipat News: नहर से डाहर गोल चक्कर तक गोहाना रोड फोरलेन का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Gohana Road four lane work started from canal to Dahar roundabout
पानीपत। स्टेट हाईवे के जरिए रोजाना पानीपत से रोहतक, राजस्थान तक आवागमन करने वाले हजारों लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। एचआरडीसी यानी हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम की ओर से गोहाना रोड के बचे हुए एरिया को फोरलेन बनाने का काम तीव्र गति से शुरू किया जा रहा है। इससे अब पानीपत से रोहतक तक पूरा रोड फोरलेन बन जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पैरलल नहर से लेकर डाहर गांव के गोल चक्कर तक का करीब सवा तीन किलोमीटर का एरिया बचा हुआ था। जिसे अब चौड़ा किया जा रहा है। इस पर करीब 15.80 करोड़ का खर्च आएगा। अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को नौ माह में पूरा करना है। अनुमानित फरवरी 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली पैरलल नहर से आगे इस फोरलेन प्रोजेक्ट के बीच में एक मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों ओर 8.75 मीटर चौड़ रोड बनाए जाएंगे यानी दोनों रोड की कुल चौड़ाई करीब 17.5 मीटर रहेगी। अलग से एक मीटर का डिवाइडर होगा। सड़क के दोनों ओर ड्रेन बनेंगे। ताकि बारिश का पानी रोड पर ठहरने की बजाए ड्रेन से होकर बड़े नालों में मिले। इस प्रोजेक्ट पर वन विभाग की अनुमति से पेड़ काटे जा चुके हैं। कुछ बाकी हैं, जिनको बिजली की लाइन शिफ्टिंग के साथ हटाया जाएगा। इसके लिए विभाग को अनुमति मिल चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले जीटी रोड कट से लेकर नहर बाइपास तक का गोहाना रोड फोरलेन किया जा चुका है। इस पर करीब 19 करोड़ का खर्च आया था।
विज्ञापन




इस रोड के माध्यम से रोजाना पानीपत से इसराना, गोहाना, रोहतक, रेवाड़ी, भिवानी, नारनौल, भिवाड़ी से लेकर राजस्थान तक आने जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। डाहर गोल चक्कर तक इस रोड पर रोजाना करीब 60 से 70 हजार लोगों के वाहनों का आवागमन होता है। पानीपत से रोहतक तक केवल यही सवा तीन किलोमीटर का एरिया फोरलेन से बचा था। जो अब चौड़ा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



हादसों में आएगी कमी, नहीं लगेगा जाम
गोहाना रोड के इस एरिया में फिलहाल दो लेन का ही सिंगल रोड था। इसी पर वाहन आवागमन करते थे। तंग रोड और वाहनों की ज्यादा क्षमता होने की वजह से यहां कई बार बड़े हादसे भी होते थे। रोड चौड़ा होने और आने जाने के रास्ते अलग होने की वजह से अब हादसों पर भी नियंत्रण हो सकेगा। विशेष तौर पर डाहर गोल चक्कर तक इस रोड पर महराना, ब्राह्मण माजरा और बिंझौल गांव सटे हैं। यहां आवागमन ज्यादा होने से कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसके चौड़ा होने से इस रोड पर लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।




वर्जन:


गोहाना रोड का प्रोजेक्ट आचार संहिता से पहले शुरू हो चुका है। पहले काम पेड़ों और लाइन शिफ्टिंग की वजह से धीमा था, जो अब तीव्र गति से चल रहा है। इसे नौ माह में पूरा करना होगा। अनुमान है कि हम इसे फरवरी 2025 तक पूरा कर लेंगे। इसमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

रविंद्र कादियान, एसडीओ, एचएसआरडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed