फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goa Sampark Kranti Express arrives three and a quarter hours late, passengers upset

Panipat News: गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से आई, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Goa Sampark Kranti Express arrives three and a quarter hours late, passengers upset
ट्रेनों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : अमर उजाला
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। यात्रियों का ट्रेनों के इंतजार में कीमती समय खराब हो रहा है। अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचने और लंबा इंतजार करने से यात्री स्टेशन पर मायूस दिखे। बुधवार को गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें देरी से आईं। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा और झेलम एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू आधे घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 37 मिनट और कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस पौना घंटा, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, हीराकुंड एक्सप्रेस आधे घंटा और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। संवाद
विज्ञापन


यात्री बोले
यात्री महक और दिनेश ने बताया कि वह स्टेशन पर अपने ट्रेन के समय के हिसाब से आ गए थे लेकिन स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से आ रही है। इतना लंबा इंतजार करना आसान नहीं होता। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed