फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Go out of the house only if necessary in the afternoon

Panipat News: दोपहर में जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Go out of the house only if necessary in the afternoon
पानीपत। बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने विशेष सावधानी बरतने की अपील लोगों से की है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लू के प्रभाव से बचने के लिए दोपहर के समय घर से अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए। ढीले व हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए व धूप में जाते समय सिर को ढंक कर रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की अच्छे से जांच करें। आमजन की जागरूकता के लिए गर्मी से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें बारे प्रचार सामग्री प्रदर्शित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि तथा पशुपालन विभाग फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से गर्मी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। पशु- पक्षियों को भी ध्यान रखें। जन स्वास्थ्य विभाग जल घरों में पानी की पर्याप्त मात्रा रखते हुए पानी वितरण करने का उचित प्रबंध करे। उन्होंने वन विभाग, जल सेवाएं मंडल, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों की सुनिश्चित अवश्य करें। पानी का दुरुपयोग न किया जाए। (संबंधित खबर पेज 2 पर भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed