{"_id":"6171caff91c3040a6f4267fc","slug":"gita-teaches-the-art-of-living-life-vedas-show-the-way-to-live-bandaru-dattatreya-panipat-news-knl87255836","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता सिखाती है जीवन जीने की कला, वेद बताते हैं जीने की राह: बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता सिखाती है जीवन जीने की कला, वेद बताते हैं जीने की राह: बंडारू दत्तात्रेय
विज्ञापन
Gita teaches the art of living life, Vedas show the way to live: Bandaru Dattatreya
- फोटो : Panipat
पानीपत। वेद विद्यालय एवं मंदिर के लोकार्पण में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंसल में वेद विद्यालय और मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि गीता मनुष्य जीवन जीने की कला सिखाती है और सुख-दुख, हानि-लाभ, हार-जीत आदि में संतुलित रहकर कर्म करने का संदेश देनी है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वेद मनुष्य को सुखपूर्वक जीने की राह बताते हैं। वेदों में व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक व्यवस्था व परस्पर संबंध आदि विषयों का ज्ञान भरा हुआ है।
ऐतिहासिक भूमि पर हुआ विद्यालय और मंदिर का लोकार्पण: बिड़ला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर वेद विद्यालय व मंदिर का लोकार्पण हुआ है। आने वाले समय में पानीपत नगरी वेद ज्ञान के अंदर भी अपनी ऐतिहासिक रूप से पहचान बनाएगी। वेदों के माध्यम से ही पिछले सात वर्षों में हमारे देश के जनमानस में बहुत परिवर्तन हुआ है। इसी प्रकार गीता का भी प्रचार-प्रसार बड़ी तेजी से पिछले कुछ वर्षों से हो रहा है। उन्होंने ऋग वेद, साम वेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पानीपत को अब वेद की पढ़ाई के लिए विश्व में जाना जाएगा : रामदेव
स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के बड़े उद्योगपति टाटा एवं अजीम प्रेम राष्ट्र निर्माण कार्य में दान देते हैं। उनका उद्देश्य देश में एक लाख करोड़ रुपये का चैरिटी का काम करना है। हमें वेद मूलक विद्याओं का विदेशों में गौरव बढ़ाना है। सारा ज्ञान वेदों में हैं। वे वेदों को पढ़ते हैं और जीते हैं। वेद हमारे लिए सर्वोपरि है। पतंजलि की ओर से हम पांच करोड़ रुपये वेद विद्यालय के लिए दान करेंगे। हमने पहले भी वेद विद्यालय के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए हैं।
देश के स्वाभिमान की रोशनी सूर्य जैसी फैलेगी : ज्ञानानंद महाराज
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां का सूर्य पूरे विश्व में रोशनी फैला रहा है। यही कारण है की कश्मीर में धारा 370 को तुरंत प्रभाव से खत्म किया गया। इसी तरह राम मंदिर निर्माण को शुरू करके देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया गया है। भविष्य में भारत के स्वाभिमान की रोशनी सूर्य की भांति फैलेगी और देश का नाम रोशन होगा।
वेद विद्यालय के साथ मंदिर निर्माण बड़ी बात : गोविंद गिरी
स्वामी गोविंद गिरी महाराज ने कहा कि पानीपत की धरती पर वेद विद्यालय के साथ-साथ मंदिर का निर्माण होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इन सबके प्रति हमारी आस्थाओं के साथ-साथ हमने उत्तर भारत से वेद विद्या को समाप्त न होने की दिशा में कार्य करना है। हम सभी का यही लक्ष्य होना चाहिए कि वेदों का घोष भारत के सभी जिलों में गूंजना चाहिए। इस मौके पर रमाकांत व्यास महाराज, सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा, प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन भी उपस्थित रहे।