फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   girls , meet cm, officers, not meet, panipat

मांग लेकर बेटियां पहुंची सीएम के पास, अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया

Thu, 06 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Thu, 06 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
girls , meet cm, officers, not meet, panipat
मांग लेकर बेटियां पहुंची सीएम के पास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के दो गांवों की बेटियां अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से फरियाद करने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचीं। लेकिन, अधिकारियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया। अधिकारियों ने दोनों की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन जरूर दे दिया। आट्टा गांव की कबड्डी खिलाड़ी पिछले दिनों गांव के स्कूल में खेलते समय कुछ लोगों द्वारा बदसलूकी के मामले और नांगल खेड़ी की छात्राएं स्कूल को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन


आट्टा गांव की कबड्डी खिलाड़ियों ने बताया कि वे 30-35 लड़कियां 25 मार्च को गांव के सरकारी स्कूल स्थित मैदान में कबड्डी खेल रही थी। तभी कुछ लोग शराब के नशे में आए और उनके साथ बदसलूकी की। कबड्डी की निजी प्रशिक्षक कविता और खिलाड़ियों ने इसकी सूचना 1091 और 100 नंबर पर दी। इसके बाद समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि अब आरोपी उन्हें जान से मारने और अपहरण की धमकी दे रहे हैं। स्थानीय थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वे कई घंटे तक पंडाल में बैठी रहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री से मिलन के लिए वीआईपी गेट पर पहुंचीं, लेकिन डीएसपी समालखा दलबीर सिंह ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। उनकी शिकायत लेकर सीएम तक पहुंचाने की बात कह दी।
विज्ञापन


मामला नंबर-दो
नांगल खेड़ी की दर्जनों बेटियां गांव का स्कूल बारहवीं कक्षा तक अपग्रेड कराने की मांग को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे, लेकिन उनको मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दिया गया। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच सुमन मलिक के पति कर्मबीर मलिक और कई अभिभावक थे। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से गांव के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कराने की मांग कर रहे हैं। शिक्षा अधिकारी सिवाह गांव में 12वीं कक्षा तक सरकारी स्कूल होने की बात कह कर टाल रहे हैं। वे भी घंटों पंडाल में बैठी रहीं और फिर सीएम से मिलने वीआईपी गेट पर पहुंच गईं। यहां पर तैनात अधिकारियों ने उनको शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed