फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girlfriend's family beat her, she committed suicide by hanging herself

Panipat News: प्रेमिका के परिजनों ने पीटा, फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's family beat her, she committed suicide by hanging herself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। काबड़ी रोड स्थित आर्यन नगर में युवक ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पीट दिया था। उसके खिलाफ उसकी प्रेमिका ने भी पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना में शिकायत दी थी। इससे आहत होकर युवक ने फंदा लगा लिया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।


काबड़ी रोड स्थित आर्यन नगर निवासी सुरेश ने बताया कि उसका बेटा मनमोहन (23) दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसका क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इस कारण उसके बेटे मनमोहन को लड़की के परिजनों ने उसे कई बार पीटा भी था। आरोप है कि घरवालों के दबाव में आकर लड़की ने मनमोहन की शिकायत पुलिस को भी दी थी।
विज्ञापन

शिकायत का थाने में आपसी व पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था। इसके बाद सोमवार को फिर से लड़की के परिजनों ने उससे मारपीट की थी। जिससे वह आहत था । मंगलवार को वह सब बाहर गए थे मनमोहन ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed