फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girlfriend was pressurizing him for money, boyfriend committed suicide by hanging himself

Panipat News: प्रेमिका पैसों के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend was pressurizing him for money, boyfriend committed suicide by hanging himself
इसराना। बुआना लाखु गांव में एक किसान ने प्रेमिका के दबाव में आकर उन्हीं के खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि प्रेमिका उससे बार-बार पैसे मांगती थी। वह इसी से परेशान था।मृतक की पत्नी ने महिला के खिलाफ इसराना थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी प्रेमिका पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुआना लाखु गांव निवासी कमलेश ने बताया कि वह वह दो बच्चों की मां है। उसका पति राजेंद्र किसान था। राजेंद्र के गांव की ही एक महिला के साथ छह साल से संबंध थे। वह उसके पति राजेंद्र से बार-बार पैसे मांगती थी। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। राजेंद्र ने उसको काफी पैसे भी दिए। वह अक्सर राजेंद्र पर पैसों के लिए दबाव बनाती थी। इसी से परेशान होकर राजेंद्र ने रविवार शाम को उनके खेत में जाकर पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी प्रिया पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कमलेश के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed