{"_id":"66ba8b77b26f550fe60a89a8","slug":"girl-strangled-to-death-with-mobile-charger-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122632-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवती की मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवती की मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
पानीपत। नई सब्जी मंडी में बोरी कटाई वाले क्षेत्र में शेड के नीचे एक युवती की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव बोरियों के पीछे पड़ा था। एक राहगीर ने युवती का शव पड़ा देखा। इसके बाद सूचना पर सेक्टर 29 थाना पुलिस एफएसएल की टीम के साथ पहुंची। एफएसएल ने मोबाइल चार्जर की लीड को कब्जे में लिया। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि युवती देखने में प्रवासी लग रही है। उसके गले में मोबाइल चार्जर की तार लिपटी हुई थी। उसके चेहरे व गले पर चोट के निशान हैं। लड़की की उम्र 20 से 25 साल के बीच प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण पता चलेंगे। शव सब्जी मंडी में बोरी कटाई वाले क्षेत्र में बोरियों के पीछे पड़ा था। सब्जी मंडी में लोगों से युवती के बारे में पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। युवती के फोटो को आसपास के पुलिस थानों में भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द शव की शिनाख्त होगी। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के दौरान ही उसकी दुष्कर्म की जांच होगी। यहां से स्लाइड जांच के लिए मधुबन भेजी जाएंगी। फिलहाल युवती से दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बॉक्स
एक माह में दो लड़कियों की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त
आठ जुलाई को बाबरपुर के पास रेलवे ट्रैक के पास एक किशोरी का शव मिला था। किशोरी की हत्या कर शव को फेंका गया था। जांच में लड़की से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। आज तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब रविवार शाम को सब्जी मंडी में एक और युवती की हत्या की गई है।