फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl going to shop with father dies in road accident

Panipat News: पिता के साथ दुकान पर जा रही बच्ची की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Girl going to shop with father dies in road accident
इसराना। पानीपत गोहाना हाईवे पर कैथ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता के साथ किराना की दुकान पर जा रही थी। थाना इसराना पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिषमोहन राय वासी भिंडुआ जिला दरभंगा बिहार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दुर्गा भट्ठा कैथ गांव में मेहनत मजदूरी करता है। वह रविवार दोपहर वह अपनी पांच वर्षीय बेटी नीलम कुमारी को साथ लेकर भट्टा से कुछ दूर किरयाणा की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। वह बेटी नीलम कुमारी को साथ लेकर भट्ठा से गांव चिडाना की तरफ मुड़ा तभी पीछे से एक कार चालक ने नीलम कुमारी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे नीलम कुमारी घायल हो गई। वह उसको संभालने लगा तो चालक अपनी कार लेकर मौका से भाग गया। वह अपनी बेटी को इलाज के लिए पीजीआई खानपुर ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही पीजीआई खानपुर पहुंची। पुलिस ने पिता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed