{"_id":"66a44176a590c8d7c801e0d4","slug":"girl-falls-into-septic-tank-while-playing-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121715-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरी बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरी बच्ची, मौत
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप की इंदिरा विहार कॉलोनी में एक छह साल की बच्ची की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेलते हुए लगभग सात फीट गहरे टैंक में गिर गई थी। पिता ने बच्ची को बाहर निकाला और उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया, यहां जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बच्ची के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गया। सिविल सर्जन ने इसकी सूचना तहसील कैंप थाना पुलिस को दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी बादाम ने बताया कि वह इंदिरा विहार कॉलोनी में ही परिवार के साथ कारपेट फैक्ट्री में बने क्वार्टर में रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी राजकुमारी भी यहीं पर काम करती है। शुक्रवार सुबह 11 बजे उसकी पत्नी राजकुमार पांच माह के बेटे अनंत के साथ कमरे में थी। छह साल की बेटी सृष्टि फैक्ट्री के गेट पर खेल रही थी। फैक्ट्री के सामने एक निर्माणाधीन मकान है। मकान मालिक ने गली में ही सेप्टिक टैंक बनाया था। उसमें सात फीट तक पानी भरा था। आधे टैंक पर गत्ता रखा हुआ था। खेलते हुए सृष्टि गली में चली गई। जब वह 15 मिनट तक बाहर नहीं आई तो वह ढूंढते हुए बाहर आया। उसको सृष्टि नहीं मिली। टैंक में झांककर देखा तो उसमें वह ओंधे मुंह गिरी थी। उसने टैंक में छलांग लगा दी। वह भी उसमें डूब गया उसने दीवार पकड़कर खुद को बचाया और उसे बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बॉक्स
मेरे जिगर का टुकड़ा, कटने नहीं दूंगा
जिला सिविल सर्जन ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाने की कहा तो उसके पिता बादाम ने कहा कि सृष्टि उसके जिगर का टुकड़ा है। वह उसके बिना खाना तक नहीं खाती थी। आज उसके लिए नई ड्रेस लानी थी। वह अपने जिगर के टुकड़े को कटने नहीं देगा। इतना कहते ही बादाम शव को उठाकर अस्पताल से बाहर भाग गया।
विज्ञापन
वर्जन- जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत के असल कारण स्पष्ट होने हैं। पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। पुलिस शव को लाकर पोस्टमार्टम कराएगी।