फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl dies, two injured in collision between cars

Panipat News: कारों की भिड़ंत में युवती की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Girl dies, two injured in collision between cars
पानीपत। रिफाइनरी बाईपास पर सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने दो कारों की आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में एक कार में सवार युवती की मौत हो गई। उसका भतीजा व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सफीदो मंडी की शिव कॉलोनी निवासी नितिन ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पायल (33) को काफी समय से किडनी की समस्या थी।
विज्ञापन

उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था। सोमवार को उसका भतीजा सक्षम पायल को लेकर कार चालक पवन के साथ इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था। दोपहर को चालक पवन ने उसे कॉल कर बताया कि उनकी दूसरी कार में टक्कर हो गई है। वह सभी घायल हो गए हैं। वह अस्पताल जा रहे हैं। राहगीरों ने तीनों को असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया। सक्षम व कार चालक पवन का इलाज चल रहा है। कार चालक पवन ने बताया कि सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने एक कार ने उनकी कार को सीधा टक्कर मार दी। वह कार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। सिर व छाती में चोट लगने से पायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed