{"_id":"67696fcf77fc7d51b101cf8a","slug":"girl-and-her-accomplice-arrested-for-extorting-rs-5-lakh-from-sarpanch-in-panipat-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हनीट्रैप: सरपंच से इंस्टा पर दोस्ती, घूमाने की जिद पर अड़ी युवती, हम बिस्तर होने के बाद ऐंठे लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हनीट्रैप: सरपंच से इंस्टा पर दोस्ती, घूमाने की जिद पर अड़ी युवती, हम बिस्तर होने के बाद ऐंठे लाखों
Mon, 23 Dec 2024 08:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:08 PM IST
सार
हरियाणा में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने गांव के सरपंच से दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद बात आगे बढ़ी और सहमति से शारीरिक संबंध बने। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। युवती ने सरपंच को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन
as crime
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। घरौंडा क्षेत्र के एक गांव के सरपंच से मुखीजा कॉलोनी की एक युवती ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सरपंच पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। पांच लाख रुपये वसूल लिए गए। सरपंच ने खुद को हनीट्रैप में फंसा देख इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। इनसे साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी आरोपी युवती खुद को बेकसुर बताते हुए चीख चीख कर अपनी बेगुनाई की बात साबित करने की कोशिश कर रही है। युवती ने पुलिस पर ही उसे फंसाने के आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पुलिस ने उसके पास पैसे रखकर उसको फंसाया है।
विज्ञापन
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। घरौंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम पर पानीपत की एक युवती से दोस्ती हुई थी। महिला ने उससे पानीपत के सेक्टर-18 में मुलाकात की। दोनों ने वहा एक रेस्टोरेंट में चाय पी। इसके बाद महिला ने उसे कहा कि उसे कही बाहर घुमाने ले चलो। वह बार-बार बाहर घुमाने का ऑफर करती रही। 21 दिसंबर को वह पानीपत के एक गांव निवासी अपने दोस्त के साथ गाड़ी से गुरुग्राम जा रहा था। रास्ते में उसके पास युवती का फोन आया कि उसे भी गुरुग्राम घूमने चलना है। युवती उनको सेक्टर-12 के कट पर मिली। वहां से वह कार में सवार होकर गुरुग्राम चले गए।
विज्ञापन
गुरुग्राम वह तीनों मेदांता अस्पताल के पास दोस्त के कमरे पर चले गए। रात को वह वहीं पर रुकी। उनके बीच सहमति से शारीरिक संबंध बने। सुबह वे वहां से पानीपत के लिए निकले। युवती ने अपनी सहेली मुखीजा कॉलोनी निवासी शीतल, शालू व अजय को टोल प्लाजा के पास बुला लिया। सुबह करीब 11 बजे जब वे पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे तो दो लड़कों ने उनकी कार के आगे अपनी कार खड़ी कर उनकी गाड़ी रोक दी।