फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ghats decorated for Chhath, 2.5 lakh people including 50 thousand devotees will offer Arghya

Panipat News: छठ के लिए सजे घाट, 50 हजार व्रती समेत ढाई लाख लोग देंगे अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ghats decorated for Chhath, 2.5 lakh people including 50 thousand devotees will offer Arghya
पानीपत। सूर्योपासना के चार दिवसीय पवित्र अनुष्ठान डाला छठ पर पहला अर्घ्य रविवार को दिया जाएगा। पूर्वांचल के करीब 50 हजार व्रतधारी और उनके परिजन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। शहर में तीन मुख्य स्थानों समेत समालखा व सनौली में यमुना घाटों पर छठ का कार्यक्रम किया जाएगा। यहां करीब ढाई लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार छठ पर्व पानीपत में पूर्वांचल के लोगों के बीच मनाएंगे। गोहाना रोड एनएफएल राजबाहे पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे और पूर्वांचल के लोगों को अपना संदेश देंगे। पानीपत में पक्का घाट और तालाब को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। पूर्वांचल के लोगों ने इसे लेकर अपना मांगपत्र भी तैयार किया है। समाज के लोग मंच से अपना राजनीतिक हक भी रख सकते हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


सांसद संजय भाटिया और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें दिशा निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। पानीपत में छठ पर्व पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। पूर्वांचल के लोगों के करीब 30 संगठन मिलकर यह कार्यक्रम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को छठ पर्व पर पूर्वांचल के विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सांसद व प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी भी साथ रहेंगे। पूर्वांचल के लोग मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया समेत अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की। इसके बाद उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार शाम को आयोजन स्थल का मौका मुआयना किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पूर्वांचलियों का प्रमुख छठ महापर्व का शनिवार को दूसरा दिन रहा। व्रतधारियों ने खरना किया और रात को बंद कमरे में अपने ईष्ट देव को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। व्रतधारियों ने इसके बाद निर्जला व्रत शुरू किया। वे रविवार को पूरे दिन व्रत रखेंगे और शाम को अर्घ्य देंगे। इसके बाद रविवार की रात को भी व्रत रखा जाएगा। सोमवार को सुबह उदित होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे। व्रतियों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर रविवार दोपहर बाद ही व्रती और उनके परिवार के लोग घाटों पर पहुंचने लगेंगे। असंध रोड, गोहाना रोड और जाटल रोड के अलावा बाबरपुर ड्रेन नंबर दो की सड़कों पर शाम के समय पैदल निकलने के लिए भी रास्ता नहीं रहता। ऐसे में पुलिस ने इन रूटों के वाहनों को डायवर्ट किया है। नई सब्जी मंडी से एनएफएल से होकर गोहाना रोड पर आने वाले वाहनों को शनिवार को ही बंद कर दिया गया।

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पानीपत पहुंचेंगे। वे पूर्वांचल के लोगों के साथ पर्व मनाएंगे और सूर्य को अर्घ्य देंगे। प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- डॉ. वीरेंद्र दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed