फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Get your Aadhaar updated for free by June 14

Panipat News: 14 जून तक मुफ्त में अपडेट कराएं आधार

Fri, 30 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Get your Aadhaar updated for free by June 14
करनाल। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी है। यह सुविधा केवल ‘माय आधार पोर्टल’ पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि आधार अपडेट के दौरान नाम, जन्म तिथि, पता और अन्य पहचान से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट कराने पर शुल्क लिया जाएगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा उन्हीं नागरिकों को मिलेगी, जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिन नागरिकों का आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक पुराना है, उनके लिए अपडेट कराना आवश्यक है। नागरिक स्वयं http://uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी सीएससी व आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed