फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta recitation across the country on 23rd on Geeta Jayanti

Panipat News: गीता जयंती पर 23 को देशभर में एक साथ गीता पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Geeta recitation across the country on 23rd on Geeta Jayanti
पानीपत। गीता महोत्सव पर इस बार 23 दिसंबर को देशभर में एक मिनट-एक साथ गीता पाठ होगा। इसमें गीता के प्रथम, मध्य और अंतिम तीन श्लोक शामिल होंगे। यह आयोजन सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

गीता की उत्पति के 5160 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार जिओ गीता परिवार के आह्वान पर यह आयोजन किया जाएगा। जियो गीता परिवार इससे पहले गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों के सवा करोड़ लोगों तक जोड़ने के संकल्प को भी पूरा कर रहा है। 23 जुलाई को शुरू संकल्प में अब तक 1.09 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने गीता पाठ और गीता महोत्सव के लिए रविवार को सेक्टर-25 स्थित निधिवन गार्डन में शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक में चर्चा की।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से एडीसी वीना हुड्डा और सीटीएम राजेश सोनी मौजूद रहे। इसके साथ गीता महोत्सव पर इस बार दो तरफ से शोभायात्रा निकालने पर चर्चा की और शोभायात्रा 21 दिसंबर को निकालना तय किया। ये दोनों यात्राएं जीटी रोड पर एक हो जाएंगी और देवी मंदिर में इसका समापन किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर गीता महोत्सव 22 से 24 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्गशीर्ष की एकादशी को गीता की उत्पति : गीता मनीषी
गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर मार्ग शीर्ष मास की एकादशी को अर्जुन को निमित कर जीव कल्याण के लिए सृष्टि को गीता का उपदेश दिया था। जिओ गीता परिवार ने इस पर काफी शोध भी किया और उपदेश का समय करीब 11 बजे का रहा होगा। भगवत गीता केवल हिंदुओं या किसी जाति विशेष के लिए नहीं है। यह प्राणी हित में कही गई है। 2014 में लालकिला पर गीता जयंती के 5151वें वर्ष में दुनिया के सामने लाना गीता के पुरात्व को स्पष्ट करना था।

इस पर विचार गोष्ठी भी की और संत महापुरुषों की सहमति पर दिन और समय तय किया। युद्ध के बीच उसी धरती पर शांति के संदेश के लिए विश्वभर के शोधकर्ता हैरान भी हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तनाव में है। उनको गीता का पाठ ही दूर कर सकता है। समाज में आज फिर आशंकाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में गीता की फिर से जरूरत महसूस हो रही है। गीता पाठ के लिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री, सांसद, अभिनेताओं, गायकों और खिलाड़ियों को इसके लिए आह्वान किया। इस मौके पर चंंद्रशेखर शर्मा, सूरज दुरेजा, रमेश माटा, विकास गोयल, राधे-राधे महाराज, ब्रह्मऋषि श्रीनाथ, विजय वशिष्ठ, किशोर गोस्वामी, विजेंद्र मान, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, अंकुश बंसल, गजेंद्र सलूजा, रविंद्र भाटिया व हरचरण सिंह धम्मू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed