फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta, Ramayana and Mahabharata serials will also be shown to women prisoners in jail: Renu Bhatia

जेल में महिला बंदियों को सुनाई जाएगी गीता, रामायण, महाभारत धारावाहिक भी दिखाया जाएगा : रेणू भाटिया

Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 13 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Geeta, Ramayana and Mahabharata serials will also be shown to women prisoners in jail: Renu Bhatia
महिला बंदियों से संवाद करती आयेग की चेयरपर्सन व अन्य अ​धिकारी। आयोग - फोटो : Samvad
पानीपत। जेल मं बंद महिलाओं की मानसिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए जेल में गीता सुनाई जाएगी। रामायण, महाभारत और जय श्रीकृष्ण जैसे धार्मिक धारावाहिक दिखा जाएंगे। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने जेल प्रशासन को इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने जेल में बंद 48 महिला बंदियों से बात की और उनकी आपबीती जानी। इनमें से 11 महिलाएं अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। वहीं, कुछ महिलाएं दो से पांच हजार रुपये के लालच में नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुई।
विज्ञापन


वीरवार को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया शाम करीब चार बजे जिला जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने सबसे पहले जेल में महिला बंदियों से मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। बंदियों के मिलने वाली खाने की गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद उन्होंने महिला बंदियों से बात की। चेयरपर्सन ने बताया कि वर्तमान में जेल में 48 महिलाएं बंद हैं। जिनमें से सात महिलाएं सजायाफ्ता हैं। इसके साथ ही जेल में 11 महिलाएं अपने पति की हत्या और साजिश के आरोप में बंद हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से अलग-अलग बात की। चेयरपर्सन ने कहा कि वह लिव इन के पूरी तरह से खिलाफ हैं। लिव इन में रहने के लिए महिलाएं हत्या जैसी वारदात को भी अंजाम दे देती हैं। उन्होंने इसे सामाजिक बुराई बताया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद महिलाओं से भी बात की। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी में 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं अधिक है। दो से पांच हजार रुपये के लालच में नशीले पदार्थ की तस्करी करती हैं। जो छोटे बच्चों को अपने साथ रख लेती हैं जिससे किसी को शक न हो। इस मौके पर जेल अधीक्षक संजीव कुमार, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बंदियों को कौशल विकास से जोड़ें
रेणू भाटिया ने जेल की रसोई का निरीक्षण किया और खुद खाना खाकर गुणवत्ता की जांच की, इसके बाद उन्होंने कहा कि जेल का उद्देश्य केवल सजा देना बल्कि बंदियों के जीवन में सुधार लाना भी है। उन्होंने जेल प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिला बंदियों को कौशल विकास से जोड़ा जाए। जिससे वह बाहर निकलकर समाज में सम्मान के साथ रह सकें।

महिला बंदियों से संवाद करती आयेग की चेयरपर्सन व अन्य अधिकारी। आयोग

महिला बंदियों से संवाद करती आयेग की चेयरपर्सन व अन्य अधिकारी। आयोग- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed