फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta Mandir Road will be constructed at a cost of Rs 45.85 lakh

Panipat News: गीता मंदिर रोड का 45.85 लाख रुपये में होगा निर्माण

Fri, 29 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Geeta Mandir Road will be constructed at a cost of Rs 45.85 lakh
सर्वजातीय धर्मशाला का उद्घाटन करते विधायक प्रमोद विज। संस्था

विज्ञापन
विधायक ने किया शिलान्यास, जीटी रोड से गीता मंदिर तक मुख्य सड़क को बनाएगा निगम

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। शहर की प्रमुख सड़क गीता मंदिर रोड के दिन बहुरेंगे। नगर निगम 45.85 लाख की लागत से सड़क बनाएगा। इसके मूर्त रूप में बनने के बाद मुख्य सड़क की पानी निकासी का भी रास्ता मिलेगा।
शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने पार्षद अनिल मदान की उपस्थिति में वीरवार को नारियल तोड़कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। जल्द ही सड़क का निर्माण पूर्ण होगा और सड़क अब कंक्रीट से बनाई जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, हिमांशु कटारिया, भाजपा नेता पंकज शर्मा, मुकेश राजपूत व प्राण रत्नाकर मौजूद रहे। इस सड़क पर प्रमुख मंदिर गीता मंदिर हैं। इसके साथ थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाता है। जिसके चलते लोगों का निकल पाना मुश्किल होता है। स्थानीय लोग इसमें सुधार की मांग कर चुके थे। पार्षद अनिल मदान ने हाउस की बैठक में प्रस्ताव रखा था। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन

वहीं शहरी विधानसभा के वार्ड-19 में लगभग 25 लाख की लागत से बनकर तैयार हुई सर्वजातीय धर्मशाला का लोकार्पण वीरवार को विधायक प्रमोद कुमार विज ने किया। विधायक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और धर्मशाला के निर्माण के लिए आभार प्रकट किया। 25 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं है। धर्मशाला में पंखे-लाइट, वाटर कूलर, बेंच और शौचालय की व्यवस्था का संपूर्ण ध्यान रखा गया है। जिसको लेकर वार्ड के पार्षद नेहा शर्मा ने विधायक और अन्य अतिथियाें का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed