फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta Jayanti festival started with Havan Yagya

हवन यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव का हुआ आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti festival started with Havan Yagya
पानीपत। आर्य कॉलेज के मैदान में गीता महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अध्यापक प्रदीप मलिक, स? - फोटो : Panipat
पानीपत। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव की रविवार को शुरुआत हुई। आर्य कॉलेज के प्रांगण में हवन यज्ञ से जिला स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान घर-घर गीता का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया। महोत्सव के तहत तीन दिन तक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत प्रदेश हर जिले में गीता जयंती महोत्सव कराया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर में शंख बजे और गीता का संदेश पहुंचे। विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से इस मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर एडीसी वीना हुड्डा, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एचएसवीपी अधिकारी अनुपमा मलिक, सीटीएम रविंद्र मलिक, ट्रैफिक मैनेजर पंकज पूनिया, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैदियों को गीता पाठ पढ़ाकर बेहतर जीवन जीने का दिया मंत्र
पानीपत।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर रविवार को जिला जेल परिसर के कम्युनिटी हॉल में गीता जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहर के सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान कैदियों को गीता का पाठ पढ़ाकर बेहतर जीवन जीने का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि गीता जयंती कार्यक्रम का जेल में आयोजन करने से कैदियों के जीवन में सकारात्मक विचार आएगा और वे भविष्य में सकारात्मक सोच के साथ शांति सदभाव से अपना जीवन बिताएंगे। कार्यक्रम में कैदियों ने अध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठाया।
इस अवसर पर सभी कैदियों को गीता पुस्तक की प्रतियां वितरित कर उनको गीता पाठ सुनाकर अच्छा जीवन जीने का मूल मंत्र दिया गया। इसी कड़ी में जेल अस्पताल में सरबत दा भल्ला ट्रस्ट द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जेल में बंदी 150 मरीजों का चेकअप कर उनको दवाइयां दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीटीएम रविंद्र मलिक, जेल अधीक्षक देवी दयाल, कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता पानीपत के संयोजक सूरज दुरेजा, अनिल मदान, प्रीतम गुज्जर, राजू शर्मा, कृष्ण नारंग, अंकुश गोयल, कुंवर रविन्द्र सैनी, विकास गोयल, अजय शर्मा, राजकुमार झांब, तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
चित्रों में दिखी जिले के स्वतंत्रता संग्राम की झलक
गीता महोत्सव के तहत रेलवे स्टेशन में लगी प्रदर्शनी
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश एवं जिले की कहानियों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को भी दिखाया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने फीता काटकर किया। उन्होंने सीटीएम रविंद्र मलिक के साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर वृदांवन ट्रस्ट और ‘सबको रोशनी’ फांउडेशन की ओर से भगवत गीता का वितरण किया गया। इस दौरान सुलेख प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। जिसमें गीता के बारे में श्लोक लिखने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा व सीटीएम रविंद्र मलिक ने भी गीता के श्लोक लिखे। इस अवसर पर राकेश बंसल, हरिश बंसल, अनिल गर्ग, विकास गोयल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नशे के दुष्प्रभाव के खिलाफ किया जागरूक
पानीपत। आर्य कॉलेज के प्रागंण में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में रविवार को गीता शिक्षण संस्थान के छात्र व छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन नाटकों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूक किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुलामी के समय व स्वतंत्रता के बाद के समय का अंतर दर्शाया गया। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए नाटक की प्रस्तुति दी गई। वहीं नशे के दुष्प्रभावों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए आज के युवाओं को नशे से बचने का आग्रह करते हुए नाटक प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार विद्यार्थियों ने सुरक्षा को लेकर नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
देवी मंदिर से सनौली रोड तक जाएगा गीता रथ
पानीपत। जिले में 12 से 14 दिसंबर तक मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत सोमवार की सुबह 9 बजे गीता रथ शहर के देवी मंदिर से रवाना होगा। यहां से सनौली रोड तक जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ।

सुबह 10 से शाम छह बजे तक आर्य कॉलेज के प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी में जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी नोडल अधिकारी होंगे। उनके सहयोग में नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण और कपिल मित्तल एडी एमएसएमई रहेंगे। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक गीता सेमिनार आर्य कॉलेज के सभागार में होगा, जिसके नोडल अधिकारी भी विवेक चौधरी रहेंगे। दोपहर 3 बजे अंध विद्यालय में आयोजित गीता पाठ कार्यक्रम में अतिरिक्त सीईओ राजेश कुमार सोनी (एचसीएस) नोडल अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा शाम 5 बजे आर्य कॉलेज सभागार में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसकी जिम्मेदारी भी विवेक चौधरी को दी गई है। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed