फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gaurav Agghi's wife Jeth, who returned from Agra, insisted on the arrest of four, refused to take the dead body, the family created a ruckus in the civil hospital

आगरा से लौटी पत्नी आरोपी जेठ समेत चार की गिरफ्तारी पर अड़ी, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, प्रभारी के आश्वासन पर उठाया शव.

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Agghi's wife Jeth, who returned from Agra, insisted on the arrest of four, refused to take the dead body, the family created a ruckus in the civil hospital
मॉडल टाउन निवासी ताऊ के प्रापर्टी डीलर बेटे अमित अघ्घी से प्रताड़ित होकर गौरव अग्गी के आग लगाकर आत्महत्या के मामले में शनिवार को परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर सिविल अस्पताल मेें जमकर हंगामा किया। गौरव अघ्घी की पत्नी अंजू आगरा से लौटी और जेठ अमित अघ्घी समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने पर शव उठाने पर अड़ी रहीं। अंजू ने जेठ अमित अघ्घी के साथ ही उनकी पत्नी ममता और बेटे लक्ष्य एवं वंश के खिलाफ मॉडल टाउन थाना शिकायत दी है। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों को थाना प्रभारी ने समझाया और जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव उठाया।
विज्ञापन

मृतक गौरव अघ्घी की पत्नी अंजू अपनी बेटी के साथ शुक्रवार रात पानीपत लौटी। सुबह होने पर वह मॉडल टाउन थाना पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में 486-आर मॉडल टाउन निवासी अंजू ने बताया कि वर्ष 2013 में जेठ ने उनसे 302 गज के मकान का डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा किया था, लेकिन बाद में रजिस्ट्री नहीं कराई थी। अब 2021 में प्लाट की तीन गुना कीमत हो चुकी है। अब उसके मन में लालच आ चुका है, जिस वजह वह बार बार मकान की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था। पत्नी ने आरोप लगाया है कि जेठ अमित अघ्घी उन्हें धमकी देता था कि एक इंस्पेक्टर उनका दोस्त है। उन्हें कोई डर नहीं है, चाहे तो पुलिस को किसी को शिकायत दे दो। दोनों मिलकर तुम्हें मार देंगे। इसमें उसकी पत्नी और बेटे भी साथ देते थे। जिस वजह से परेशान होकर उसके पति ने आग लगाकर आत्महत्या की है। मृतक गौरव की भांजी ने कहा कि मामा ने खुद आग लगा ली, ऐसा कदम उठाने से पहले उनपर कितना दबाव होगा, इससे समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

मासूम बच्ची पर छोड़ देते थे कुत्ता, हर समय सदमे में रहती थी बेटी
अंजू ने बताया कि जेठ अमित अघ्घी ने कुत्ता पाल रखा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस ब्रीड का कुत्ता पाला है, वह देश में पालने की अनुमति नहीं है। जब भी हम घर से निकलते और घर में आते तो कुत्ता छोड़ देते थे। उसकी आठ वर्षीय बेटी उत्तरा पर भी आते जाते समय कुत्ता छोड़ देते थे। जिस वजह बेटी डरी सहमी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी! पापा कहा हैं, फोन मिलाकर मेरी बात कराओ
अंजू ने बताया कि जब भी ऑफिस से लौटते थे तो अमित अघ्घी दो-दो घंटे अपने घर पर रोककर रखते थे और उन्हें मानसिक प्रताड़नाएं देते थे। बेटी बार-बार पापा के बारे में पूछ रही है, फोन मिलाने की बात कह रही है।
धमकी देते हुए अमित अघ्घी की रिकार्डिंग दी
अंजू ने पुलिस को पति को धमकी देते हुए अमित अघ्घी की एक कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। जिसमें वह पंजाबी भाषा में बात कर रहा है। अमित अपने चाचा के बेटे मृतक गौरव से कह रहा है कि कोर्ट में जाकर तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे, तुम किसी के बहकावे में मत आओ, मेरा सारा सिस्टम टीक है... हम तो डूबेंगे, साथ में तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम, जो मरजी कर।
मैंने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन अमित ने नहीं सुनी
वार्ड 20 से पार्षद लोकेश नांगरू ने बताया कि प्रॉपर्टी का विवाद उनके संज्ञान में था। उन्होंने अमित अघ्घी को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन अमित ने उनकी नहीं सुनी। अमित के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है, लेकिन जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस मामले की तह तक जांच करें, जो भी आरोपी हो उसे गिरफ्तार करे।
पहले पत्नी को टेक्स्ट मैसेज भेजा, फिर डिलीट कर सास को भेजा सुसाइड नोट
पत्नी अंजू ने आकर बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे पति गौरव का टेक्स्ट मैसेज आया था, जो उसने डिलीट कर दिया था। जिसके बाद सुबह 9:20 मिनट पर पति ने उसकी मां के फोन पर सुसाइड नोट भेजा। मां ने उसे दिखाया और उसने पढ़ा तो वह सुसाइड नोट मिला। जिस पर दबाव में आत्महत्या करने की बात लिखकर अंत में गौरव अघ्घी और 15.07.2021 लिखा था।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर अमित अघ्घी, उसकी पत्नी ममता और उनके बेटे लक्ष्य और वंश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप सिंह, मॉडल टाउन डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed